दूध में कांजी ! (निक्की कहानी)
क्या हो गया है मनोज को आजकल ? उसके स्टेटस बद से बदतर होते जा रहे हैं ! पहले तो वो जब लिखता था तब उसकी बात में कुछ बात होती थी !
दूध में कांजी पड़ रही है ! बेचारा क्या करे, उसकी दोस्तों की लिस्ट में कुछ ऐसे लोग हैं जिनको लगता है किे प्लांट किया गया है ! वो हर समय उनकी वाह वाह करते रहते हैं, जरूरत से ज्यादा प्रशंसा करते हैं और समय पाकर अब उनकी विचारधारा को प्रभावित करते नज़र आ रहे हैं ! जैसे दूध में कांजी डालने से दूध खराब हो जाता है !
इस मामले में मैंने पिछले 2-3 सालों में बहुत काम किया है और ऐसे लोगों को पहचान कर उनसे उचित दूरी बना कर चलता हूँ जो चाटुकारिता की मिसाल बनने लगते हैं ! अब तो आसान होता जा रहा है ऐसे लोगों को परखना और उन को एक हद तक ही अपने पास आने देना !
आप भी कोशिश कीजिये और अपने आस पास की प्रोफाइल्स पर निगाह रखिये ! दूध में कांजी डालना बहुत आसान काम है ... अपना खालिस दूध बचा कर रखिये, वैसे भी खालिस दूध मिलता ही कितना है मार्किट में ?
समझाने की कोशिश करूँगा मनोज को ! शायद समझ आ जाये ! हमें उसकी अच्छी सोच की बहुत जरूरत है !
अच्छा चलता हूँ ! दुआओं में याद रखना !