Nikki Kahani
A space for stories that matter

Every life hides a powerful story

Short stories, poems & fearless ideas

ਹਰ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਹੈ ਇੱਕ ਨਿੱਕੀ ਕਹਾਣੀ
Balvinder Singh Bison

पालतू कुत्ता ! (निक्की कहानी)

भों भों भों ! ज़ंजीर से बंधे टौमी ने मेहमान प्रदीप पर भोंकना शुरू कर दिया !
मनोज : बुरा ना मानिये ! इसे हमसे (मालिकों) से बहुत प्यार है, इस लिए हर आने जाने वाले पर भोंक पड़ता है ! अभी जब समझ जाएगा की आप मित्र है तो शांत हो जाएगा !
प्रदीप : कोई नहीं ! हमें इस प्रकार के कुत्तों के भोंकने को सुनने की आदत है ! रोज़ बहुत मिलते हैं सोशल मीडिया पर जो अपने अपने मालिकों की रक्षा के लिए ज़ंजीर तोड़ तोड़ कर भोंकते हैं !
मनोज (हाथ जोड़ते हुए) : भाई साहब ! आप तो बुरा मान गए !
प्रदीप (हँसते हुए) : अरे नहीं ! मैं वाकई सच कह रहा हूँ ! जो हड्डी देता है, उसके लिए नहीं भोंकेंगे तो फिर किस के लिए भोंकेंगे यह कुत्ते ?
आप भी ना ! कमाल ही करते हो !

Leave a Comment

Reader Comments