पंथक प्राइमरी स्कूल ! (निक्की कहानी )
गाँव के प्राइमरी स्कूल के हॉल में पंथक नेताओं की बैठक चल रही थी। साथ वाले कमरे में पहली कक्षा के बच्चे पढ़ रहे थे।
बैठक शुरू होते ही दो नेता आपस में उलझ पड़े।
जरनैल सिंघ : इसने कार्यक्रम के पोस्टर पर अपनी तस्वीर बड़ी और मेरी तस्वीर छोटी लगवाई है!
बलदेव सिंघ : इसने भी पिछली बैठक में मेरी कुर्सी मंच के बीच में नहीं लगने दी थी!
जरनैल सिंघ : इसने मेरे नाम के आगे ‘पंथक नेता’ भी नहीं लिखा!
बलदेव सिंघ : और इसने मुझे माइक पर अपने से दो मिनट कम बोलने दिया था!
शोर सुनकर पहली कक्षा के अध्यापक हरभजन सिंघ हॉल में आ गए।
मास्टर जी : कौन-सा बच्चा किसकी पेंसिल ले गया और किसने किसे धक्का मारा है?
जरनैल सिंघ ने गुस्से में कहा : मास्टर जी, हम बच्चे नहीं हैं! पंथ के वरिष्ठ नेता हैं।
मास्टर जी : क्षमा कीजिए! आपकी शिकायतें सुनकर मुझे लगा कि पहली कक्षा के बच्चे लड़ रहे हैं।
हॉल में हँसी गूँज उठी।
मास्टर जी : चलिए, फिर पंथ के वास्तविक मुद्दों के बारे में बताइए! युवाओं को नशे से कैसे बचाना है? बच्चों को पंजाबी भाषा और सिख इतिहास से कैसे जोड़ना है? गुरुद्वारों के प्रबंधन में पारदर्शिता कैसे लानी है? जरूरतमंद परिवारों की सहायता और पंथक एकता के लिए आपकी क्या योजना है?
दोनों नेता एक-दूसरे का मुँह देखने लगे।
मास्टर जी : कोई जवाब नहीं है न? बच्चों की छुट्टी हो गई है। अब आप दोनों पहली कक्षा में बैठ जाइए। आज का पहला पाठ है : ‘मेरा नहीं, हमारा !’
दोनों नेता शर्मिंदा होकर अपनी-अपनी कुर्सियाँ उठाने लगे।
दरवाजे पर खड़ा अमन बोला : कुर्सियाँ बाहर ही छोड़ आइए! हमारी कक्षा में सभी बच्चे एक जैसी बेंचों पर बैठते हैं!
Leave a Comment